back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीरज चोपड़ा ने मीटिंग सिडडे डी लिस्बोआ जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोवर एथलीट (भाला फेंक खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को लिस्बन में चल रहे मीटिंग सिडडे डी लिस्बोआ जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 83.18 मीटर का थ्रो रिकॉर्ड किया। पांच प्रतियोगियों के बीच 23 वर्षीय चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 83.18 मीटर था, जिससे उन्होंने स्वर्ण पर कब्जा किया। अन्य प्रतियोगी 80 मीटर का आंकड़ा पार करने में विफल रहे। चोपड़ा का शुरूआती थ्रो 80.71 मीटर था जबकि उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल गया। अपने चौथे प्रयास में वह केवल 78.50 मीटर का थ्रो फेंक सके। उनका पांचवां प्रयास भी फाउल था जबकि आखिरी और छठा थ्रो 83.18 मीटर का था। चोपड़ा का मार्च में पटियाला में सीजन का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 88.07 मीटर का था। लिस्बन प्रतियोगिता में लगभग 18 महीनों के बाद चोपड़ा की विदेशी धरती पर वापसी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵