back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवीद नवाज बने श्रीलंका के सहायक कोच, चामिंडा वास होंगे तेज गेंदबाजी कोच

कोलंबो, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने रविवार को श्रीलंका के पूर्व टेस्ट और वनडे खिलाड़ी नवीद नवाज को दो साल के लिए राष्ट्रीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। नवाज नई भूमिका संभालने से पहले, बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे थे, जहां उन्होंने टीम को 2020 में आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीत दिलाई। 48 वर्षीय नवाज बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जिन्होंने श्रीलंका के लिए एक टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेले, लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने काफी रन बनाए हैं। एसएलसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश दौरे के दौरान चामिंडा वास, पियाल विजेतुंगे, मनोज अबेविक्रमा और महिंदा हलंगोडा को राष्ट्रीय टीम के साथ काम करने के लिए नियुक्त किया गया है। श्रीलंका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश दौरे के दौरान दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। जबकि, वास तेज गेंदबाज कोच होंगे, विजेतुंगे और अबेविक्रमा को स्पिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। हालंगोडा दौरे के टीम मैनेजर होंगे। –आईएएनएस एचएमए/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories