back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईशान के लिए मुंबई इंडियंस पूरी कोशिश करेगी : आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई इंडियंस (एमआई) 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मेगा नीलामी में ईशान किशन को टीम में वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा, एमआई ईशान किशन को वापस पाने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करेगी और इसके लिए उन्हें भारी भरकम पैसा भी चुकाना पड़ेगा, लेकिन हां उन्हें आईपीएल नीलामी में सफलता के लिए एक अलग योजना पर काम करना होगा। चोपड़ा ने कहा कि एमआई को आईपीएल 2022 में सफलता के लिए एक अलग योजना की तलाश करनी होगी, यह देखते हुए कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नई फ्रेचाइजी अहमदाबाद के पास गए थे, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ईशान किशन को अन्य टीमों द्वारा बोली में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा, यह बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि शुरुआत करने के लिए कोई राइट-टू-मैच कार्ड नहीं है और दूसरी बात, उनकी सफलता का पूरा फॉर्मूला जो उन्हें अंतत: मिला, वह लगभग दो कुशल खिलाड़ी थे और उनकी टीम में हार्दिक, क्रुणाल और पोलार्ड जैसे खिलाड़ी थे। उनका विकेटकीपर हमेशा एक अभूतपूर्व बल्लेबाज रहा है, उनको क्विंटन डी कॉक या ईशान किशन को एक साथ लाना असंभव होगा। उन्होंने आगे कहा, एक चीज है जो मुझे लगता है कि इस बार एमआई में बदल सकती है। नीलामी में, वे शायद ही कभी एक खिलाड़ी पर 10 करोड़ से अधिक खर्च करते हैं, लेकिन इस बार हमें इसके विपरीत भी देखने को मिल सकता है। एमआई किशन को मेगा ऑक्शन से पहले छोड़ते हुए रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया। मार्की सेट का हिस्सा न होते हुए किशन ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵