back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपने पुराने ट्विट्स को लेकर विवाद में घिर सकते हैं मोर्गन और मैकुलम

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन और कोच ब्रेंडन मैकुलम राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के साथ 2018 के उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर सकते हैं। मोर्गन और बटलर ने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाने के लिए सर शब्द का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि स्क्रीनशॉट के अनुसार, बटलर कह रहे हैं कि मैं हमेशा नंबर-1 सर का जवाब देता हूं और आप मेरे जैसे को पसंद करते हैं। इसके बाद मोर्गन ने बटलर को शामिल कर कहा, सर आप मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। इस मामले पर बोलते हुए कोलकाता के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम किसी भी तरह के भेदभाव के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है। मैसूर ने क्रिकबज से कहा, इस समय हमें उनकी टिप्पणियों के बारे में ज्यादा नहीं पता है। हमें तथ्य को पूरी तरह जानने के लिए प्रक्रिया के पूरे होने का इंतजार करना चाहिए। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि नाइट राइडर्स संस्थान किसी भी तरह के भेदभाव के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन के उनके पुराने ट्वीट के कारण उन्हें निलंबित किए जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा है। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵