back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक ट्वीट और सोशल मीडिया पर घिरे मोहम्मद यूसुफ, बांग्लादेश विवाद में फंसे, जमकर हो रहे हैं ट्रोल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने को लेकर चल रही बहस के बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए। उन्होंने इस मुद्दे पर एक ट्वीट किया, लेकिन वह उल्टा पड़ गया। ट्वीट सामने आते ही कई यूजर्स ने उनके दावे पर सवाल उठाए और उसे गलत व भ्रामक बताया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यूसुफ की आलोचना शुरू हो गई और कुछ लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। 

मोहम्मद यूसुफ के इस पोस्‍ट से मचा बवाल

मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बांग्लादेश को लेकर एक पोस्ट साझा की, जिसने विवाद को और हवा दे दी। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश अकेले जितनी क्रिकेट व्यूअरशिप देता है, उतनी कई बड़ी और छोटी क्रिकेट खेलने वाली टीमें मिलकर भी नहीं दे पातीं। यूसुफ के मुताबिक, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और अफगानिस्तान इन 10 देशों की कुल व्यूअरशिप लगभग 178 मिलियन है, जबकि बांग्लादेश अकेले करीब 176 मिलियन दर्शक उपलब्ध कराता है। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि क्रिकेट एक वैश्विक खेल है और ऐसे में बांग्लादेश की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को नजरअंदाज करना आईसीसी की सोच पर सवाल खड़े करता है। यूसुफ ने लिखा कि क्रिकेट किसी दबाव या प्रभाव से नहीं, बल्कि नियमों और सिद्धांतों के आधार पर चलना चाहिए।

गलत आंकड़ों के आरोप में घिरे मोहम्मद यूसुफ

मोहम्मद यूसुफ के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई क्रिकेट फैन्स और खेल पत्रकारों ने उनके द्वारा पेश किए गए व्यूअरशिप आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए। आलोचकों का कहना था कि अलग-अलग देशों की व्यूअरशिप को इस तरह सीधे जोड़कर तुलना करना सही तरीका नहीं है। कुछ यूजर्स ने यह भी आरोप लगाया कि बिना ठोस तथ्यों के आईसीसी पर निशाना साधना भ्रामक है। इन्हीं कारणों से यूसुफ का ट्वीट सोशल मीडिया पर मजाक और आलोचना का विषय बन गया और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का भारत में खेलने से इनकार करना रहा। बोर्ड ने अपनी आपत्ति सुरक्षा चिंताओं के आधार पर जताई थी। विवाद उस समय और गहरा गया जब आईपीएल में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा एक मामला सामने आया। बांग्लादेश बोर्ड का तर्क था कि यदि एक खिलाड़ी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं, तो पूरी टीम की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। हालांकि, आईसीसी ने इस दलील को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि आईपीएल से जुड़ी घटना एक घरेलू मामला है और उसका वर्ल्ड कप की सुरक्षा व्यवस्था से कोई सीधा संबंध नहीं है। इसी आधार पर आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया।

बांग्लादेश के पक्ष में उतरा पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर उठे विवाद में पाकिस्तान ने खुलकर बांग्लादेश का समर्थन किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने आईसीसी के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे गलत करार दिया है। मोहसिन नकवी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अंतिम निर्णय पाकिस्तान सरकार ही लेगी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि भारत के खिलाफ मुकाबलों के बहिष्कार जैसे विकल्पों पर भी चर्चा की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...