back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सट्टेबाजी के तारों से घिरी मोहम्मद रिजवान की कप्तानी, रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान से अचानक से वनडे टीम की कप्तानी छिन ली। लेकिन PCB ने अपने फैसले पर कोई बयान नहीं दिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है। 20 अक्टूबर को PCB ने टीम के स्‍टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी को वनडे टीम का कप्तान घोषित किया है। यह बदलाव टीम की रणनीति और प्रदर्शन सुधारने के उद्देश्य से किया गया है।

सट्टेबाजी कंपनियों से जुड़ा मामला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा मोहम्मद रिजवान को वनडे कप्तान पद से हटाने के मामले ने सबको चौंका दिया। नई रिपोर्ट में सामने आया है कि यह फैसला उनकी खेल क्षमता की वजह से नहीं, बल्कि सट्टेबाजी कंपनियों से जुड़े संदेहों के चलते लिया गया है। इस खुलासे ने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है।

मोहम्मद रिजवान से वनडे कप्तानी छिनने का असली कारण एक रिपोर्ट में सामने आया है। बताया गया है कि रिजवान ने सट्टेबाजी कंपनियों के प्रमोशन के लिए मना कर दिया था, जिसके बाद PCB ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया। इस घटना ने क्रिकेट जगत में बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, PCB चाहता था कि मोहम्मद रिजवान सट्टेबाजी कंपनियों का प्रमोशन करें, लेकिन रिजवान ने अपने सिद्धांतों को मजबूती से थामे रखा और इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसी वजह से उन्हें कप्तानी से हटाया गया। उनके इस कदम को खिलाड़ियों और फैंस की ओर से सराहा जा रहा है।

PCB से जुड़े सूत्र ने की पुष्टि!

PCB के एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, मोहम्मद रिजवान ने साफ कह दिया था कि वह सट्टेबाजी कंपनियों का प्रमोशन नहीं करेंगे। सूत्र ने बताया, “यह उनका कप्तानी से हटाए जाने का मुख्य कारण है। रिजवान सट्टेबाजी कंपनियों और पीसीबी के इस तरह के सहयोग के खिलाफ थे।”

जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान घोषित किया, तो उन्होंने मोहम्मद रिजवान को हटाने का कोई कारण सार्वजनिक नहीं किया और रिजवान का नाम भी नहीं लिया। इस चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

PCB ने क्‍या बताया

PCB ने अपने बयान में कहा, “चयन समिति की बैठक में, जिसमें सीमित ओवरों के मुख्य कोच माइक हेसन भी मौजूद थे, शाहीन शाह अफरीदी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम का कप्तान बनाने का निर्णय लिया गया।” हालांकि, इस दौरान मोहम्मद रिजवान के हटाए जाने का कारण नहीं बताया गया।

धर्म के सिद्धांतों पर है अडिग मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान ने इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स टीम की उस जर्सी को पहनने से मना कर दिया था जिस पर सट्टेबाजी कंपनी का लोगो था, जो टीम का मुख्य स्पॉन्सर था। इसके अलावा, अपने इस्लामी धार्मिक नियमों के कारण वे महिला फैंस से हाथ भी नहीं मिलाते। इसी वजह से रिजवान सट्टेबाजी कंपनियों के प्रमोशन से हमेशा इनकार करते रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵