back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MLC Winner 2023: MI की टीम का मेजर लीग में जलवा, जीता ओपनिंग सीजन का खिताब; पूरन ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

MLC Winner 2023: MI न्यूयॉर्क को जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य मिला था। पूरन की इस शतकीय पारी की मदद से MI New York ने 16वें ओवर में ही 184 रन का टारगेट हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। निकोलस पूरन की शतकीय पारी की बदौलत MI न्यूयॉर्क ने फाइनल में सिएटल ओर्कास को हराकर मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। MI की टीम को फाइनल में 184 रन का टारगेट मिला था, जिसके MI न्यूयॉर्क ने बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की टीम MI न्यूयॉर्क ने ये खिताब जीता है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफी जीती है और अब MI न्यूयॉर्क ने मेजर लीग क्रिकेट के ओपनिंग सीजन में ही खिताब जीत लिया।

निकोलस पूरन ने खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में MI न्यूयॉर्क को जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य मिला था। टारगेट का पीछा करने उतरी MI की टीम की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही थी। तीसरी ही गेंद पर ओपनर स्टीवन टेलर बिना खाता खोले आउट हुए। तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए कप्तान निकोलस पूरन ने मैच का रुख ही पलट दिया। पूरन ने महज 16 गेंद में मेजर लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया। अपनी पारा के दौरान पूरन ने 6 छक्के और तीन चौके लगाए थे। बता दें कि पूरन IPL में लखनऊ की तरफ से खेलते हैं।

MI की टीम ने जीता खिताब

अर्धशतक ठोकने के बाद भी पूरन ने खेलने का अंदाज नहीं बदला और ब्रेविस के साथ 44 गेंद में 75 रनों की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने इस दौरान 40 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने हरमीत सिंह के ओवर में लगातार 3 छक्के मारे और फिर एक चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। पूरन ने अपनी पारी में 55 गेंद में 137 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 छक्के ठोके और उनके बल्ले से 10 चौके निकले। पूरन की इस शतकीय पारी की मदद से MI New York ने 16वें ओवर में ही 184 रन का टारगेट हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...