back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंधाना को सिर पर लगी बाउंसर

रंगियोरा (न्यूजीलैंड), 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप अभ्यास के शुरुआती दौर में दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की बाउंसर लगने से सिर पर तेज से झटका लगा, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। इस दौरान मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 245 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आसानी से पार कर लिया और मैच चार विकेट से जीत गई। टीम में सलामी बल्लेबाज मंधाना के रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 23 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रही। झटका लगने के बाद वह मैदान से बाहर चली गईं थी। आईसीसी के अनुसार, मेडिकल स्टाफ ने बताया कि, मंधाना को गेंद लगने से सिर पर जोरदार झटका लगा, हालांकि उन्हें कोई चोट के लक्षण महसूस नहीं हुए। वार्म-अप गेम में भारतीय टीम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने 114 गेंदों में शानदार 103 रन बनाकर शतक लगाया। शीर्ष क्रम की बल्लेबाज तानिया भाटिया ने 78 गेंदों में 58 रन की पारी खेलकर टीम को 244 रनों पर पहुंचा दिया। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान सुने लुस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद टीम ने अच्छी गेंदबाजी की, जिससे वे भारतीय टीम पर दबाव बनाए रहे। वहीं, तानिया भाटिया ने अर्धशतक लगाते हुए 58 रन की पारी खेली। भाटिया के साथ साझेदारी निभाने आई मिताली रन आउट हो गईं, हालांकि पारी को बाद में हरमनप्रीत कौर ने संभाली, जिन्होंने शतक के साथ पारी को समाप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शुरुआत अच्छी की। टीम की महिला खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस ने अर्धशतक लगाते हुए क्रमश: 85 और 87 रन की पारी खेली। वहीं, मैरीजाने ने भी 40 रन की पारी खेलते हुए टीम में अहम योगदान दिया। अफ्रीका टीम ने पचास ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। संक्षिप्त स्कोर : भारत : 244/9 (तानिया भाटिया 58, हरमनप्रीत कौर 103, अयाबोंगा खाका 3/23)। दक्षिण अफ्रीका : 245/6 (लौरा वोल्वार्ट 85, सुने लुस 87, राजेश्वरी गायकवाड़ 4/44 ) –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵