back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता में मेसी के फैन्स हुए बेकाबू, बोतलें फेंकीं-पोस्टर फाड़े, 10 मिनट में स्टेडियम छोड़कर गए स्टार फुटबॉलर

फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला लियोनेल मेसी का कोलकाता दौरा अव्यवस्था और हंगामे में बदल गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार बनने वाला लियोनेल मेसी का कोलकाता दौरा अव्यवस्था और हंगामे में बदल गया। GOAT इंडिया टूर के तहत मेसी शनिवार को कोलकाता के विवेकानंद युवाभारती (सॉल्ट लेक) स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन खराब इंतजामों के कारण हालात बेकाबू हो गए। नाराज फैंस ने स्टेडियम के अंदर पोस्टर फाड़ दिए और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं।

स्टेडियम में 10 मिनट भी नहीं रुके फुटबॉलर मेसी

मेसी को देखने के लिए हजारों लोग घंटों पहले स्टेडियम पहुंच चुके थे। एंट्री, बैठने की व्यवस्था और विजिबिलिटी को लेकर भारी अव्यवस्था देखी गई। कई फैंस को यह एहसास हुआ कि उन्हें अपने पसंदीदा फुटबॉलर की झलक तक नहीं मिल पाएगी। इसी के बाद गुस्सा बढ़ता गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत एक्शन लेना पड़ा। लियोनेल मेसी को अन्य VVIP मेहमानों के साथ कड़ी सुरक्षा में स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मेसी स्टेडियम के अंदर सिर्फ 10 मिनट से भी कम समय तक मौजूद रहे। उनके जल्दी चले जाने से फैंस और ज्यादा निराश हो गए। स्टेडियम के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें तोड़फोड़, धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी साफ नजर आ रही है। कई फैंस ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

GOAT इंडिया टूर की शुरुआत

लियोनेल मेसी का GOAT इंडिया टूर 13 दिसंबर से शुरू हुआ है। कोलकाता इसका पहला पड़ाव था, जो अव्यवस्था की वजह से विवादों में आ गया। 2011 के बाद भारत आए मेसी के साथ इंटर मियामी के खिलाड़ी लुइस सुवारेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद हैं। टूर के तहत 13 दिसंबर की शाम मेसी हैदराबाद में एग्जिबिशन मैच और फुटबॉल क्लिनिक में हिस्सा लेंगे। 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इवेंट और फैशन शो होगा। वहीं 15 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ इस टूर का समापन होना है। हालांकि कोलकाता में हुई इस घटना ने आयोजकों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और फैंस को भारी निराशा हाथ लगी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप 2026: अभिषेक शर्मा ने खुद बताया हेल्थ अपडेट, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले वजन घटने से चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए अब तक का दूसरा मुकाबला काफी चर्चा में है, लेकिन इस बार टीम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...