नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट और फुटबॉल दोनों के फैंस के लिए आज का दिन खास रहा। फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के एक बार फिर भारत आने की अटकलें तेज हो गई हैं। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ी लियोनेल मेसी के ‘GOAT टूर’ का तीसरा और आखिरी दिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत-यूएसए मैच का पहला आधिकारिक टिकट भेंट किया, जिससे उनके भारत आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अगले वर्ष फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी। इसी क्रम में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले आधिकारिक टिकट का अनावरण किया, जिसे खास तौर पर लियोनेल मेसी को सौंपा गया।
दिल्ली में ‘GOAT टूर’ का समापन
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी के साथ उनके साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज और रोड्रीगो डी पॉल भी मौजूद थे। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला आधिकारिक टिकट लॉन्च किया, जिसे खास तौर पर मेसी को सौंपा गया।जय शाह ने सुआरेज और डी पॉल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी भी भेंट की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस दौरान मौजूद थीं। मेसी, सुआरेज और डी पॉल ने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला।
GOAT टूर का सफर
मेसी का यह ‘GOAT टूर’ तीन दिवसीय था, जिसके तहत उन्होंने पहले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई का दौरा किया था।स्टेडियम में मिनर्वा मेसी ऑलस्टार्स और सेलिब्रिटी मेसी ऑल स्टार्स के बीच एक एग्जीबिशन मैच खेला गया, जिसे मिनर्वा मेसी ऑलस्टार्स ने 6-0 से जीता।मैदान में मौजूद 22,000 दर्शकों ने मेसी, मेसी के नारे लगाए। मेसी, सुआरेज और डी पॉल ने मैदान का चक्कर लगाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और उनकी तरफ बॉल भी थ्रो की।
क्रिकेट से जुड़ाव और टी20 वर्ल्ड कप 2026
मेसी को टिकट भेंट करने की यह घटना क्रिकेट और फुटबॉल के बीच एक बड़ा वैश्विक संगम माना जा रही है।टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अगले वर्ष फरवरी से मार्च तक प्रस्तावित है, जो 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चलेगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी। इसी मुकाबले का टिकट लियोनेल मेसी को भेंट किया गया है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे, जिसमें भारत के पाँच और श्रीलंका के तीन स्टेडियम शामिल हैं। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रस्तावित है। इस आयोजन से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को घरेलू मैचों का मौका मिलेगा, जबकि श्रीलंका भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बढ़ावा देने का लाभ उठाएगा। दोनों देशों में खेलों का आयोजन ICC की तयशुदा समय सारणी के अनुसार किया जाएगा। ये टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च, 2026 तक चलेगा। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, हालांकि अगर पाकिस्तान टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो इसे कोलंबो में स्थानांतरित किया जा सकता है।मेसी को जिस मैच का टिकट भेंट किया गया है वो भारत बनाम यूएसए, 7 फरवरी को, वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
हालांकि, मेसी के भारत आने की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस टिकट भेंट ने उनके भारत आगमन की अटकलों को जोर दे दिया है। खेल प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि दो बड़े खेलों का उत्सव होने वाला है।इस बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत-यूएसए मुकाबले का अनुभव सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि मेसी देखने का रोमांच भी लेकर आएगा।





