back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लक्ष्मण ने कहा, द्रविड़ और कोहली को बल्लेबाजी कम्र के लिए लेने होंगे कड़े फैसले

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाजी का क्रम कैसा होना चाहिए, इसके लिए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा कि द्रविड़ और कोहली को सही निर्णय लेते हुए कानपुर में डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अय्यर ने कानपुर में पहले टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 105 और 65 रन बनाए, जिससे उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। वह अपने टेस्ट डेब्यू पर शतक और अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने। डेब्यू पर अय्यर के शानदार प्रदर्शन ने कोहली की वापसी के साथ टीम क्रम में एक पहेली खड़ी कर दी है। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स पर फॉलो द ब्लूज शो में कहा श्रेयस अय्यर ने दोनों पारियों में पहली टेस्ट सीरीज में शतक और अर्धशतक के साथ टीम में रनों का योगदान देने के साथ शानदार प्रदर्शन किया, यह दोनों पारी तब खेली गई जब भारतीय टीम एक समय पर दबाव में थी। लक्ष्मण ने अपनी राय देते हुए कहा कि मुंबई में दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय बल्लेबाजी का क्रम कैसे आकार लेता है, यह कहना मुश्किल होगा, लेकिन मेरा मानना है कि दोनों पारियों में मयंक अग्रवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह क्रीज पर असहज लग रहे थे। चेतेश्वर पुजारा में ओपनिंग करने की क्षमता है, उन्होंने पहले मैचों में पारी की शुरुआत की है। नंबर तीन पर अजिंक्य रहाणे को भेजा जा सकता है, विराट कोहली नंबर 4 पर आ सकते हैं और श्रेयस अय्यर को पांच नंबर पर भेजा जा सकता हैं क्योंकि आप उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह एक कठिन फैसला है जिसे राहुल द्रविड़ और विराट कोहली को लेना होगा। मुझे उम्मीद है कि वह इस फैसले को जल्द लेंगे और सही फैसला लेकर श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन को नजरअंदाज न किया जाए। लक्ष्मण ने कहा मैं वास्तव में विराट कोहली की वापसी की प्रतीक्षा कर रहा हूं क्योंकि हम जानते हैं कि वह पहले टेस्ट और टी 20 सीरीज में नहीं खेले थे। विराट कोहली को टेस्ट मैच में तीन अंकों का अंक मिले लंबा समय हो गया है और हम जानते हैं कि वह मैच में अपना अच्छा प्रदर्शन दे सकते हैं। कोहली का जब बल्ला चलना शुरू होता है तो गेंद फेंक रहा गेंदबाज भी असमंजस की स्थिती में पड़ जाता है। बता दें कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर 12 में भारत के बाहर होने पर कोहली लंबा ब्रेक लेने के बाद टेस्ट में मैच वापसी कर रहे हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...