back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोहली ने दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले नेट्स पर बहाया पसीना

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाया है। अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज आरसीबी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर नेट्स सत्र से एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें खेल के लिए कड़ी मेहनत करते देखा जा सकता है। कोहली ने कू ऐप पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, अगर आपको जिस काम में आनंद आता है, तो उस काम को करते रहिए, बाकी सब कुछ व्यर्थ है। आरसीबी मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपना आखिरी मैच हार गई थी और दिल्ली के खिलाफ मैच में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बारे में आईपीएल के एक बयान में शुक्रवार को कहा गया है। आईपीएल के 15वें सीजन के चौबीस मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन 25वें मैच से पहले लीग में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। साथ ही सीएसके के गेंदबाज दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵