back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स देशभर के युवा एथलीटों को करेगा प्रेरित : बॉक्सर अक्षय

बेंगलुरु, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा ने कई शानदार मुक्केबाज भारत को दिए हैं, जिसमें विजेंदर सिंह, विकास कृष्ण यादव, पूजा रानी, अमित पंघाल और कई अन्य सितारों का घरेलू नाम शामिल है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में बनने वाला एक और ऐसा सितारा भिवानी हरियाणा के युवा अक्षय कुमार सिवाच हैं। 20 वर्षीय बॉक्सर अक्षय का नाम बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के नाम पर रखा गया था। अपने नाम के बारे में एक किस्सा साझा करते हुए अक्षय ने कहा, मेरे परिवार का नाम वास्तव में सिवाच है, लेकिन मुझे आमतौर पर मेरे दोस्तों और परिवार द्वारा अक्षय कुमार के रूप में जाना जाता है। जब मैं पैदा हुआ था, तो मेरी मां ने मेरा नाम बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के नाम पर रख दिया था। इसलिए मुझे यह नाम मिला। अक्षय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में 63.5 किग्रा भार वर्ग में ओपीजेएस विश्वविद्यालय, राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह पहले ही प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं और मंगलवार को मुकाबला करने के लिए तैयार है। खेलो इंडिया प्लेटफॉर्म के बारे में बोलते हुए अक्षय ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म युवा एथलीटों को देश भर के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की पेशकश करके मदद करेगा। उन्होंने कहा, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स देश के सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीटों के बीच एक परीक्षा की तरह हैं, क्योंकि इस चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए एथलीटों को पहले ही राज्य और विश्वविद्यालय स्तर की क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं से गुजरना पड़ता है। अक्षय ने कहा, इन खेलों का आयोजन भारत सरकार द्वारा एक अच्छी पहल है। वे युवा एथलीटों की जरूरतों को समझते हैं और उन्हें अपने संबंधित अनुशासन में प्रगति करने का मौका देते हैं। मैं यहां आने वाले एथलीटों को दिए जा रहे आहार से खुश हूं। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵