back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल में बटलर की बल्लेबाजी के मुरीद हुए केविन पीटरसन

पुणे, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चल रहे आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के शानदार प्रदर्शन को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि उनके पास विस्फोट बल्लेबाज की प्रशंसा करने के लिए शब्द नहीं है। लीग में बटलर धमाकेदार फॉर्म में हैं, उन्होंने मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन शतकीय पारी खेलकर सात पारियों में 81.83 की औसत और 161.51 की स्ट्राइक रेट से 491 रन बनाकर टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर हैं। पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो पर कहा, आईपीएल को इस तरह की पारी से अविश्वसनीय बना दिया गया है। दर्शकों को यह पसंद है, हमें भी ऐसी पारियां देखना पसंद हैं। मेरा मतलब है कि बटलर ने कुछ ऐसे शॉट खेले, जिससे आप बार-बार देखना चाहेंगे। पीटरसन ने कहा, बटलर इतनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जब वह इस तरह से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो कभी-कभी आपको बस इतना कहना होता है कि उन्होंने अपना समय लिया और शानदार पारी खेली। वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ राजस्थान के आखिरी मैच में बटलर ने फिर से धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 65 गेंदों में 116 रनों की पारी में नौ चौके और इतने ही छक्के लगाकर राजस्थान को 222/2 पर ले गए। मंगलवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में राजस्थान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करने के लिए तैयार है। पीटरसन ने टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए बटलर का समर्थन किया है। भारत के लेग स्पिनर पीयूष चावला, पीटरसन द्वारा बटलर पर किए गए टिप्पणी से सहमत थे। उन्होंने कहा, अभी तक आधा टूर्नामेंट हुआ है और बटलर ने पहले ही 490 रन बना लिए हैं। आम तौर पर, लोग पूरे सीजन में इतने रन बनाते हैं। वह इस सीजन में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

GT vs RR Pitch Report: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज महामुकाबला, जानिए अहमदाबाद की पिच का मिजाज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का 9वां मैच आज 4 अप्रैल को Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला Narendra...
spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵