नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के फ्रांस जाने में विलंब होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। नीरज को ट्रेनिंग और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यूरोप जाना था, लेकिन उनका कार्यक्रम पुनर्निर्धारित हुआ है क्योंकि फ्रांस के गृह मंत्रालय ने यात्रा के लिए उन्हें अधिकृत पत्र नहीं दिया है। योजना के तहत नीरज और कोचिंग स्टाफ को मंगलवार की रात भारत से रवाना होना था। साई ने बयान जारी कहा, नीरज के फ्रांस जाने के प्लान में विलंब हो रहा है क्योंकि भारत अभी भी कोरोना के कारण भारी जोखिम देश में है। किसी भी व्यक्ति को फ्रांस जाने के लिए वहां के गृह मंत्रालय से पत्र की जरूरत होती है जिसे मिलना बाकी है। पिछले सप्ताह नीरज और उनके कोच तथा फीजियो को फ्रांस जाने के लिए वीजा मिल गया था। साई ने कहा, हम लगातार विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में है जिन्होंने पेरिस स्थित भारतीय दूतावास के साथ इस मामले पर चर्चा की है। उम्मीद है कि फ्रांस के गृह मंत्रालय से जल्द की पत्र मिल जाएगा। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके




