नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। ओलंपिक में शामिल होने वाले भारत के भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पुर्तगाल में गुरूवार से अंतरराष्ट्रीय सीजन की शुरूआत कर सकते हैं। एथलेटिक्स कोच ने इसकी जानकारी दी। कोच ने आईएएनएस से कहा, नीरज लिस्बन में गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय सीजन की शुरूआत कर सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण हालात लगातार बदल रहे हैं और अगले प्रतियोगिता की योजना अभी तक नहीं बनी है। कोरोना के कारण चोपड़ा सहित एलीट भारतीय एथलीट्स अप्रैल में यूरोप की यात्रा नहीं कर सके थे। नीरज ने अखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टूर्नामेंट में पिछले साल जनवरी में हिस्सा लिया था। उन्होंने 87.86 मीटर का थ्रो किया था जो टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाईंग मार्क 85 मीटर से बेहतर था। 2018 जर्काता एशिया खेलों के चैंपियन नीरज को पिछले सप्ताह यूरोप जाना था लेकिन फ्रांस के गृह मंत्रालय ने यात्रा के लिए ऑथोराइजेशन लेटर जारी नहीं किया था जिस कारण उनके प्लान को रि-श्ेाड्यूल किया गया। कोच ने कहा, भालाफेंक एथलीट विदेशी कोच क्लाउस बारतोनिएट्ज और फिजियो इसान मारवाह कुछ समय तक उत्तरी फ्रांस के लिएविन में रहेंगे। इसके बाद वे यूरोप के अन्य भागों में ट्रेनिंग और प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस




