back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जडेजा और सुंदर की शानदार पारियों से चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ, इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें टूटीं

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच का नतीजा ड्रॉ रहा, लेकिन भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर असली हीरो साबित हुए।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच का नतीजा ड्रॉ रहा, लेकिन भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर असली हीरो साबित हुए। दोनों ने दूसरी पारी में शतक जड़कर टीम को हार से बचाया और मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। जडेजा ने 101 और सुंदर ने 107 रन की नाबाद पारी खेली।

इंग्लैंड ने ली थी पहली पारी में बड़ी बढ़त

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 358 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 669 रन ठोक दिए और 311 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 150 और बेन स्टोक्स ने 141 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं।

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत रही खराब, फिर राहुल-गिल ने संभाला

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, जब यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और 188 रनों की साझेदारी की। राहुल ने 90 और कप्तान गिल ने 103 रन बनाए।

 जडेजा का पांचवां टेस्ट शतक, सुंदर ने भी दिखाया कमाल

राहुल और गिल के आउट होने के बाद जडेजा और सुंदर ने पारी को संभाला और शतक जड़ दिए। ये जडेजा के टेस्ट करियर का पांचवां शतक था। खास बात यह रही कि इंग्लैंड की धरती पर नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दो शतक लगाने वाले जडेजा पहले भारतीय बन गए हैं।

पहली पारी में भारत के बल्लेबाजों का मिला-जुला प्रदर्शन

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए, जबकि जायसवाल ने 58 और पंत ने 54 रन की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर ने भी 41 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने पांच विकेट और जोफ्रा ऑर्चर ने तीन विकेट झटके।

सीरीज में इंग्लैंड की बढ़त बरकरार

हालांकि यह मैच ड्रॉ हो गया, लेकिन इंग्लैंड अब भी टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। अब पांचवां और आखिरी टेस्ट निर्णायक रहेगा, जिसमें भारत को सीरीज बराबर करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान रॉयल्स ने लिया चौंकाने वाला फैसला! जडेजा की जगह युवा भारतीय खिलाड़ी बना नया कप्तान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Rajasthan Royals ने आईपीएल 2026 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। पिछले कई सीजनों से टीम की कमान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...