back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईडब्ल्यूएल : स्पोर्ट्स ओडिशा को 7-1 से हराकर गोकुलम केरला शीर्ष स्थान पर बरकरार

भुवनेश्वर, 22 मई (आईएएनएस)। गोकुलम केरला ने रविवार को यहां कैपिटल ग्राउंड में स्पोर्ट्स ओडिशा को 7-1 से हराकर इंडियन विमेंस लीग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। स्ट्राइकर एलशादाई अचेमपोंग ने चार गोल किए, जबकि सौम्या गुगुलोथ ने दो गोल दागे और मनीषा ने एक गोल करके टीम को बड़ी जीत दिलाई। गत चैंपियन ने मैच में तेज शुरुआत की और 5वें मिनट में गोल किया, जब एलशादाई ने मौके का पूरा फायदा उठाया। गोकुलम केरला के लिए एलशादाई ने जल्द ही 23वें मिनट में बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद स्पोर्ट्स ओडिशा एक मिनट बाद ही बढ़त को कम करने की कोशिश, जब उन्हें प्यारी की मदद से एक गोल मिला। हाफ-टाइम से ठीक पहले मनीषा ने तीसरा गोल किया, जिससे गोकुलम को राहत मिली। सांस लेने के बाद गोकुलम केरल ने खेल पर पूरी तरह काबू पा लिया। जैसे ही दूसरा हाफ शुरू हुआ, सौम्या ने क्रमश: 64वें और 68वें मिनट में तेजी से दो गोल किए। एलशादाई ने मैच को खत्म करने के लिए 78वें और 87वें मिनट में गोल करके गोकुलम केरला को 7-1 जीतने में मदद की। इस जीत के बाद गोकुलम केरला के पास लीग में लगातार 10 जीत के साथ 30 अंक हो गए हैं। 26 मई को गोकुलम केरला और सेतु एफसी के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी लेकर आता है जिसके कारण लोग पहले ही कहीं-कहीं घूमने का मन बना लेते हैं।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵