RR vs DC: दिल्ली के लिए आसान नहीं राजस्थान पर जीत, ये 2 बल्लेबाज बन सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2024 : आईपीएल में आज शाम दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह टीम इस सीजन में पहला मुकाबला जीत चुकी है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स जीत का खाता खोलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में आज मुकाबला।
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में आज मुकाबला। @DelhiCapitals एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 का 9वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। जयपुर में मुकाबला होगा। राजस्थान ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के लिए आज के मुकाबले में भी जीत आसान नहीं होगी। राजस्थान के लिए संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल गेम चेंजर हो सकते हैं।

संजू सैमसन का आईपीएल में बेहतरीन रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे। उनकी इस शानदार पारी में 6 छक्के और 3 चौके भी थे। संजू फॉर्म में हैं। वह कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं। ऐसे में वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। सैमसन ने 153 आईपीएल मैच खेले हैं। इनमें कुल 3970 रन बनाए हैं।

यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं ओपनिंग

राजस्थान के बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। उन्होंने 38 आईपीएल मैचों में 1196 रन बनाए हैं। यशस्वी ने बीते सीजन में भी दमदार बैटिंग की थी। वह इस बार भी अपनी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। यशस्वी को जोस बटलर के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर 24 रन बनाए थे। इस दौरान 3 चौके और 1 छक्का लगाया था।

दिल्ली के शाई होप दिखा सकते हैं कमाल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शाई होप अनुभवी बल्लेबाज हैं। होप ने बीते मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 33 रन बनाए थे। इस दौरान 2 चौके और 2 छक्के भी जड़े थे। शाई होप का यह डेब्यू आईपीएल है। हालांकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू मैचों में कमाल दिखा चुके हैं। उन्होंने 28 टी-20 मैच खेलकर 509 रन बनाए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज के मैच में कमाल दिखा सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in