back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएसएल 2021/22 की शुरुआत 19 नवंबर से होगी

मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने सोमवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2021/22 सीजन के पहले 11 राउंड के लिए कार्यक्रम की घोषणा की, जो 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। आईएसएल ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, चार महीने के लिए पावर-पैक लाइव भारतीय फुटबॉल एक्शन वापस आ गया है, सीजन एक बार फिर से गोवा के तीन प्रतिष्ठित स्टेडियमों में खेला जाएगा जिसमें 115 गेम खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरु हो रही है और इसका पहला चरण 9 जनवरी 2022 तक चलेगा। इस सीजन की लीग मैच शनिवार के डबल हेडर के लिए रात 9:30 बजे से शुरू होगी। बाकी दिन मैच को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आगे बयान में कहा गया, पिछले सीजन के फाइनलिस्ट एटीके मोहन बागान और केरला ब्लास्टर्स एफसी के मैच से अभियान की शुरुआत होगी, जबकि एससी ईस्ट बंगाल 21 नवंबर को प्रतियोगिता का पहला मैच जमशेदपुर एफसी के साथ खेलेगा। टाइटल-होल्डर मुंबई सिटी एफसी लीग 22 नवंबर को एफसी गोवा से भिड़ेगा। आईएसएल 2020/21 के शेष कार्यक्रम की घोषणा दिसंबर 2021 में की जाएगी। –आईएएनएस आरएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵