back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या चोटिल खिलाड़ियों के कारण आईपीएल में पीछे है सीएसके?

मुूंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद चिंता बढ़ गई है, क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अंत की ओर बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, अंबाती रायडू ने सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ चोटिल हाथ से शानदार पारी खेली और मोईन अली भी एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपनी चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। सीएसके को इस सीजन में खिलाड़ियों के चोटिल होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन के दौरान पीठ की चोट लगने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, जबकि एडम मिल्ने भी समस्या के कारण लीग से आउट हो गए है, जिससे कोच स्टीफन फ्लेमिंग की समस्याएं बढ़ गईं है। सीएसके ने आईपीएल 2022 में सिर्फ दो मैच जीते हैं और 10 टीमों के टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर है। इसने नए कप्तान रवींद्र जडेजा की मुसीबतें बढ़ा दी हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी की जगह पद संभाला है। हालांकि फ्लेमिंग ने 39 गेंदों में 78 रनों की पारी के लिए रायडू की प्रशंसा की, क्योंकि उन्होंने पंजाब के 187 रनों के लक्ष्य को पूरा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन 11 रन से हार गए। फ्लेमिंग ने कहा, रायडू के हाथ में चोट लगी थी, इसलिए यहां बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता था। सौभाग्य से हमारे लिए सब ठीक रहा और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और टीम को जीत के करीब ले गए। सीएसके ने मैच के दौरान कुछ मौके गंवाए। फ्लेमिंग ने कहा, हां, उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन स्कोर काफी समान थे। हमने कुछ मौके गंवाए, जो हमारे लिए अच्छे नहीं थे, लेकिन अधिकांश पारियों के लिए हम बहुत अच्छी स्थिति में थे। पंजाब टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और जब आपको इस तरह का स्कोर मिलता है, तो कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। मुख्य कोच को उम्मीद थी कि मोईन अली जल्द ही ठीक हो जाएंगे और उन्होंने राजवर्धन हैंगरगेकर की प्रतिभा के बारे में भी बात की। मोईन की चोट सीएसके के लिए चिंता का विषय है। हालांकि उन्होंने वास्तव में टीम को ज्यादा प्रभावित नहीं किया है, क्योंकि वह भी फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में खेले गए पांच मैचों में मोईन ने 17.40 की औसत से 87 रन बनाए हैं। लेकिन उनकी हरफनमौला क्षमता को देखते हुए, वह हमेशा टीम के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी हैं। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...