नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही Chennai Super Kings (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान MS Dhoni चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। शनिवार, 28 मार्च को CSK की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस वजह से वे करीब दो हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे।
टीम पर क्या पड़ेगा असर?
धोनी की गैरमौजूदगी CSK के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है, क्योंकि वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कप्तानी और मैच फिनिश करने की क्षमता टीम के लिए बेहद अहम रही है। ऐसे में शुरुआती मैचों में टीम को उनके बिना ही रणनीति बनानी होगी।
किन मैचों में नहीं खेल पाएंगे धोनी?
अगर धोनी पूरे 14 दिन बाहर रहते हैं, तो वह कम से कम तीन बड़े मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे जैसे 30 मार्च को Rajasthan Royals के सा होने वाले मुकाबले में और 3 अप्रैल के साथ Punjab Kings 5 अप्रैल Royal Challengers Bengaluru के साथ इन मुकाबलों में CSK को बिना अपने स्टार खिलाड़ी के मैदान में उतरना पड़ेगा।
कब हो सकती है वापसी?
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि अगर धोनी की रिकवरी समय पर होती है, तो वह 11 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही CSK को बड़ा झटका लगा है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि टीम बिना धोनी के कैसा प्रदर्शन करती है और ‘थाला’ कितनी जल्दी फिट होकर मैदान पर वापसी करते हैं।




