नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders (MI vs KKR) के बीच मुकाबला IPL के सबसे चर्चित और रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है। दोनों टीमों के बीच जब भी भिड़ंत होती है, तो फैंस को हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलता है। IPL 2026 में एक बार फिर ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
MI vs KKR Head to Head Records
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक दोनों टीमों के बीच करीब 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई ने 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 11 मुकाबलों में जीत मिली है। इससे साफ है कि आंकड़ों के लिहाज से मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में दबदबा बनाया हुआ है।
हालांकि, पिछले कुछ सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वापसी के संकेत जरूर दिए हैं। खासकर 2024 सीजन में KKR ने मुंबई को दोनों मैचों में हराकर अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था। इससे यह साफ होता है कि भले ही ओवरऑल रिकॉर्ड मुंबई के पक्ष में हो, लेकिन हालिया फॉर्म के लिहाज से मुकाबला बराबरी का हो चुका है।
दोनों टीमें:
मुंबई इंडियंस: रॉबिन मिंज, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, फिन एलेन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।




