नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कल 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने वाला है जिसमें पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है।ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर से कुछ समय पहले ही प्रतिबंध हटा है। हालांकि सीजन के पहले मैच में ही बारिश खलल डाल सकती है। आइए जानते हैं शनिवार को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम (Bengaluru Weather)।
RCB vs SRH Bengaluru Weather
शनिवार को बेगंलुरु में बारिश (Bengaluru Weather) का अलर्ट है। दोपहर को वहां बारिश हो सकती है लेकिन शाम के समय मैच के दौरान 5 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। अगर बारिश आती भी है तो मैच के रद्द होने की संभावना न के बराबर है। पिछले संस्करण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले गए थे, जिसमें से आरसीबी ने 2 जीते थे और 3 हारे थे।
RCB vs SRH IPL Live Streaming
इस बार आईपीएल 2026 के लाइव प्रसारण (IPL Live Streaming) के अधिकार टीवी पर Star Sports Network के पास हैं। यानी दर्शक टीवी पर अलग-अलग भाषाओं में मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। यह नेटवर्क लंबे समय से क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट्स का प्रसारण करता रहा है और आईपीएल के लिए भी प्रमुख ब्रॉडकास्टर बना हुआ है।
वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात करें तो आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यह प्लेटफॉर्म अब आईपीएल के डिजिटल अधिकारों का आधिकारिक पार्टनर है, जहां यूजर्स मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देख सकते हैं।
RCB स्क्वॉड
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश, यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।
SRH स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, हेनरिक क्लासेन, कामिंडु मेंडिस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल।




