नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का चौथा मुकाबला मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के खेला जाएगा। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur, New Chandigarh) में खेला जाएगा। पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ में होगी जबकि गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल करते दिखेंगे।
PBKS vs GT: Mullanpur Stadium Pitch Report
मुल्लांपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान होता है। यही कारण है कि इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
हालांकि, अगर पिच पर हल्की घास छोड़ी जाए तो शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग और बाउंस मिल सकता है। ऐसे में शुरुआती ओवर बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है।
पंजाब और गुजरात की आईपीएल 2026 टीमें (Punjab Kings and Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)
पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Punjab Kings Full Squad)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यानसन, शशांक सिंह, बेन ड्वारश्विस, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मिचेल ओवेन, कूपर कॉनली, अजमतउल्लाह ओमरजाई, लॉकी फर्ग्युसन, विजयकुमार वैशक, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह।
गुजरात टाइटंस की आईपीएल 2026 की टीमः (Gujarat Titans Full Squad)
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, गुरनुर ब्रार, अरशद खान, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कशाग्र, निशांत संधु, मानव सुथार, अनुज रावत, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बेंटेन, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यारा।




