back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को पांच विकेट से हराया, अश्विन बने मैन ऑफ द मैच

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। यशस्वी जायसवाल (59) और रविचंद्रन अश्विन (40) की शानदार पारी की बदौलत यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 68वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। वहीं, दोनों फार्मेट (बल्लेबाजी और गेंदबाजी) में शानदार प्रदर्शन करने के लिए रविचंद्रन अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में जोस बटलर का विकेट गंवा दिया। गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने अपने पहले ओवर में बटलर (2) को मोईन अली के हाथों कैच कराया। उनके बाद कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर आए और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। टीम ने पॉवरप्ले के दौरान एक विकेट गंवाकर 52 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीेच 51 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, सैमसन गेंदबाज सांतनर के ओवर में कैच थमा बैठे और 20 गेंद पर 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए लेकिन, पडिक्कल भी गेंदबाज मोईन अली के ओवर में 3 रन बनाकर आउट हो गए। मोईन अली का यह दूसरा विकेट था। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए और जायसवाल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली। जायसवाल ने अपना अर्धशतक 39 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों पर 50 रन बनाए। टीम की यह पहली सर्वोच्च पारी थी, लेकिन गेंदबाज प्रशांत सोलंकी के ओवर में जायसवाल मथिसा पथिराना को कैच थमा बैठे। उन्होंने 44 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और आठ चौके शामिल थे। दूसरे छोर अश्विन पारी को संभाले हुए थे। जायसवाल के बाद हेटमायर क्रीज पर आए। प्रशांत सोलंकी ने एक और विकेट झटका। उन्होंने हेटमायर को 6 के स्कोर पर कॉनवे के हाथों कैच कराया। उनके बाद रियान पराग क्रीज पर आए और अश्विन के साथ पारी को अंत तक ले गए और गेंदबाज मथिशा ने वाइड गेंद फेंककर मैच को समाप्त किया। राजस्थान ने इस दौरान 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 151 रन बनाए। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट से मैच को जीत लिया और अंक तालिका में 18 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵