back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल : कोलकाता ने हैदराबाद को दिया 178 रनों का लक्ष्य, रसेल ने ताबड़तोड़ 49 रन बनाए

पुणे, 14 मई (आईएएनएस)। आंद्रे रसेल (49 नाबाद) और सैम बिलिंग्स (34) की 44 गेंदों में 63 रनों की शानदार साझेदारी की वजह से यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 61वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 178 रनों लक्ष्य दिया। कोलकाता ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 177 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके। वहीं, मार्को जेनसन, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने प्लेऑफ की रेस को जींदा रखने के लिए पावरप्ले में एक विकेट खोकर 55 रन बनाए। इस दौरान, वेंकटेश अय्यर (7) जेनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, अजिंक्य रहाणे और नीतीश राणा ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। लेकिन 8वें ओवर में उमरान ने दो विकेट लेकर कोलकाता को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने रहाणे (28) और नीतीश (26) को पवेलियन भेज दिया, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (15) बिना कमाल दिखाए ही उमरान के शिकार बन गए, जिससे 10 ओवरों के बाद कोलकाता चार विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। 11वें ओवर में नटराजन की गेंद पर रिंकू सिंह (5) भी चलते बने, लेकिन वह रिव्यू को लेकर अंपायर से कहासुनी करते दिखाई दिए, जिसके बाद रिंकू तय समय के अंदर रिव्यू लेने में नाकाम रहे। इसलिए अंपायर ने उन्हें पवेलियन लौटने को कहा। इसके बाद, सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसेल ने पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच, दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 15 ओवरों में 119 रन पर पहुंचा दिया। दोनों ने बीच के ओवरों में हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। इस बीच, बिलिंग्स और रसेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 19वें ओवर में भुवनेश्वर ने बिलिंग्स (34) को कैच आउट करा दिया, जिससे उनके और रसेल के बीच 44 गेंदों 63 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। 20वां ओवर डालने आए वाशिंगटन सुंदर की गेंदों पर रसेल ने तीन छक्कों के साथ 20 रन बटोर लिए, जिससे कोलकाता का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 177 रन पर पहुंच गया। रसेल तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 28 गेंदों में 49 नाबाद रन बनाए। वहीं सुनील नरेन (1) क्रीज पर मौजूद रहे। अब हैदराबाद को जीतने के लिए 178 रन बनाने होंगे। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

GT vs RR Pitch Report: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज महामुकाबला, जानिए अहमदाबाद की पिच का मिजाज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का 9वां मैच आज 4 अप्रैल को Gujarat Titans और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला Narendra...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵