back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल ने मेरी क्रिकेट समझ को और विकसित किया : विराट कोहली

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि 14 साल तक लीग में खेलते रहने का उनके ऊपर एक बड़ा प्रभाव पड़ा है। आईपीएल ने उनकी क्रिकेट समझ को और ज्यादा विकसित किया है। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले विराट ने अब तक 217 मैचों में 6469 रन बनाए हैं। स्टार बल्लेबाज को लगता है कि आईपीएल ने उन्हें अपनी क्षमताओं को दिखाने और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का मंच दिया है। विराट ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, कई अन्य खिलाड़ियों की तरह, मेरे जीवन में आईपीएल का बड़ा प्रभाव पड़ा है। मुझे लगता है कि आईपीएल ने मुझे अपनी क्षमताओं को दिखाने और दुनिया में सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मंच दिया है। यह सबसे महत्वपूर्ण चीज थी, जिसने खेल की मेरी समझ को विकसित किया है। बेंगलुरु शहर के साथ अपने संबंध के बारे में पूछे जाने पर आरसीबी के पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके दिल में इस शहर के लिए खास जगह है। उन्होंने कहा, बेंगलुरु मेरे दिल के बेहद करीब है। मेरे जीवन में इसका हमेशा से एक मजबूत प्रभाव रहा है, उस समय से जब हम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अंडर-14, अंडर-15 कैंपों के लिए आते थे और यहां ढाई महीने तक रहते थे। लेकिन, मुझे लगता है कि जब से आईपीएल शुरू हुआ है और मैं इतने सालों तक आरसीबी के लिए खेला हूं, इसलिए मैं कह सकता हूं कि यहां आईपीएल में आखिरी दम तक खेलूंगा, क्योंकि मैं खुद को किसी अन्य माहौल में नहीं देख सकता। हालांकि, 33 वर्षीय कोहली ने अभी भी आईपीएल में आरसीबी के लिए एक ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन वह फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में रन बरसने की उम्मीद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵