नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले BCCI ने खिलाड़ियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने पहले जारी हुई लिस्ट को संशोधित करते हुए 9 नए खिलाड़ियों के नाम शामिल कर दिए। अब मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट में कुल 359 खिलाड़ी मौजूद हैं।
BCCI ने क्यों करना पड़ा लिस्ट में सुधार?
बीसीसीआई ने पहले 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। लेकिन कुछ ही घंटों बाद पता चला कि रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन में कुछ महत्वपूर्ण नाम छूट गए थे और एक रजिस्ट्रेशन में गलती भी हुई थी। इस कारण BCCI ने तुरंत संशोधित लिस्ट जारी की और 9 खिलाड़ियों को जोड़ा।
ये 9 खिलाड़ी शामिल किए गए
BCCI की नई अपडेटेड लिस्ट में शामिल किए गए नाम स्वस्तिक चिकारा (RCB द्वारा रिलीज, वीडियो चर्चा में विरनदीप सिंह (मलेशिया-लिस्ट में इकलौते एसोसिएट प्लेयर) मणिशंकर मुरासिंघ (त्रिपुरा – ऑलराउंडर) चामा मिलिंद (हैदराबाद – तेज गेंदबाज) के.एल. श्रीजित (कर्नाटक), इथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका), क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), राहुल राज नमाला (उत्तराखंड), विराट सिंह (झारखंड) इनके जुड़ने के बाद कुल खिलाड़ियों की संख्या 359 हो गई है।
IPL 2026 Mini Auction में कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली?
आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन के फाइनल लिस्ट में कुल 359 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें 247 भारतीय और 112 विदेशी खिलाड़ी हैं. इस फाइनल लिस्ट के खिलाड़ियों में से केवल 77 खिलाड़ियों को आईपीएल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसमें 31 आरक्षित स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए होगा. इसका मतलब है कि लगभग 282 खिलाड़ी बिना बिके रह जाएंगे, और टीमों में खरीद के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
BCCI ने एक बड़ी गलती भी सुधारी
लिस्ट में एक बड़ी गलती पकड़ में आई निकिल चौधरी को गलत तरीके से भारतीय खिलाड़ी के रूप में रजिस्टर कर दिया गया था। असल में निकिल चौधरी भारत में घरेलू क्रिकेट खेल चुके बाद में ऑस्ट्रेलिया में बस गए तस्मानिया से शैफील्ड शील्ड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बने कई विदेशी लीग्स में खेल चुके हैं लेकिन BCCI ने उन्हें गलत कैटेगरी में डाल दिया था। संशोधित लिस्ट में इस गलती को ठीक कर दिया गया है।




