IPL 2024: क्या कोहली होंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान? नीता अंबानी से बातचीत का वीडियो वायरल

Virat Kohli With Nita Ambani: आईपीएल सीजन 17 के रोमांचक मुकाबले के बीच एक वीडियो काफी चर्चा का विषय है। चर्चा का विषय भी काफी बड़ा है। यह मुंबई इंडिया के अगले कप्तान और विराट कोहली से जोड़ा जा रहा है।
वानखेड़े स्टेडियम में नीता अंबानी और कोहली बात करते हुए।
वानखेड़े स्टेडियम में नीता अंबानी और कोहली बात करते हुए।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस और बैंगलोर मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा और टीम के मालिक आकाश अंबानी कार में दिखे थे। उसके बाद आकाश अंबानी और नीता अंबानी के साथ कोहली की बहुत देर तक बातचीत हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

नीता अंबानी और कोहली की बातचीत पर फैंस लगा रहे कई तरह के कयास

वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार यानी 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया। इस जीत के बाद हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई। इन सबसे ज्यादा सुर्खियों में एक वीडियो है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर दोनों टीमों और क्रिकेट फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि आईपीएल 2025 में कोहली मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हार्दिक पांड्या की लगातार हो रही आलोचना

इसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी है। हार्दिक पहले गुजरात टाइटंस का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन जब से मुंबई के कप्तान बनाए गए हैं, उन्हें आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है। मैच के दौरान रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस पांड्या पर कमेंट कर रहे हैं। टीम में तालमेल को भी लेकर आए दिन सवाल खड़े हो रहे हैं।

रोहित शर्मा साबित हुए हैं सफल कप्तान

मुंबई इंडिया के लिए रोहित शर्मा सफल कप्तान साबित हुए हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसके बावजूद मैनेजमेंट ने रोहित को इस सीजन में टीम में कमान नहीं सौंपी। अब विराट कोहली और टीम के मालिक की बातचीत का वीडियो आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली को टीम की कमान दी जा सकती है। हालांकि फैंस के कमेंट पर टीम मैनेजमेंट की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in