Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड, एक गेंदबाज से सबसे ज्यादा बार आउट होने में अव्वल

IPL 2024, Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया ह। वह आईपीएल में एक गेंदबाज से सबसे अधिक बार आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
रोहित शर्मा।
रोहित शर्मा।@CricCrazyJohns एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के साथ-साथ टीम के कप्तान और पूर्व कप्तान के लिए भी काफी खराब रहा है। टीम ने 11 मैच खेलकर 8 में शिकस्त पाई है। शुक्रवार (3 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुंबई को घरेलू मैदान पर 24 रनों से हार मिली। मुंबई की पूरी टीम 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 145 पर ऑल आउट हो गई। मैच में रोहित शर्मा भी फ्लॉप रहे। इतना ही नहीं रोहित ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया।

IPL में सुनील ने किया रोहित को 8 बार आउट

KKR के खिलाफ मुकाबले में रोहित 12 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बना सके। उन्हें सुनील नारायण ने पवेलियन भेज दिया। यह आईपीएल में 8वां मौका था, जब सुनील ने रोहित शर्मा का विकेट लिया। इसके साथ ही रोहित आईपीएल में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए।

IPL में एक गेंदबाज से सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ी

1. सुनील नारायण-रोहित शर्मा-8 बार।

2. संदीप शर्मा-विराट कोहली-7 बार।

3. जहीर खान-एमएस धोनी-7 बार।

4. जसप्रीत बुमराह-ऋषभ पंत-7 बार।

5. भुवनेश्वर कुमार-अजिंक्य रहाणे-7 बार।

6. मोहित शर्मा-अंबाती रायुडू-7 बार।

7. अमित मिश्रा-रोहित शर्मा-7 बार।

8. आर अश्विन-रॉबिन उथप्पा-7 बार।

रोहित पर भारी सुनील की गेंदबाजी

सुनील ने रोहित को 8वीं बार आउट कर अहम रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। वह आईपीएल में रोहित को सबसे ज्यादा बार पवेलियन भेजने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले अमित मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर थे। अमित ने रोहित को 7 बार आउट किया है। विनय कुमार 6 बार आउट कर तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

इन गेंदबाजों ने IPL में लिया है रोहित को सबसे अधिक विकेट

1. सुनील नारायण-8 बार।

2. अमित मिश्रा-7।

3. विनय कुमार-6।

4. उमेश यादव-5।

5. संदीप शर्मा-5।

6. ड्वेन ब्रावो-5।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in