नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| कोलकाता ने मुंबई को 24 रन से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 170 का टारगेट दिया। मुंबई ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। कोलकाता ने 19.5 ओवर्स में 169 रन बनाया। मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे। इसके चलते मुंबई 18.5 ओवर्स में 145 रन पर आल आउट हो गई। ये स्कोर चेज करने में असफल रही।
मुंबई इंडियंस के फिल साल्ट और रोहित शर्मा जल्द ही पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। नमन धिर ने 11 रनों की पारी खेली थी। हार्दिक पांड्या भी 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन बनाए थे। उन्होंने विकेट गिरने के दौरान टीम को संभाल लिया। इस मुकाबले में
केकेआर के बल्लेबाजों ने करवाई वापसी
केकेआर के लगातार विकेट गिर रहे थे। वहीं कुछ बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। KKR से वेंकटेश अय्यर ने 52 बॉल पर 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि मनीष पांडे ने 31 बॉल पर 42 रन बनाया।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
नुवान थुषारा और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट हासिल किया। हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले। एक विकेट पीयूष चावला के हिस्से में आया था। टीम ने कोलकाता के लगातार विकेट लेकर दबाव बनाए रखा।
कोलकाता के गेंदबाजों ने लगातार लिए विकेट
सुनील नरेन ने नेहल वाधेरा (6 रन) और रोहित शर्मा (11 रन) को पवेलियन भेजने में कामयाब रहे। जबकि वरुण चक्रवर्ती ने तिलक वर्मा और नमन धीर के विकेट हासिल किया। ईशान किशन (13 रन) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




