LSG vs MI, IPL 2024 Match: मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, लखनऊ भी हर...

LSG vs MI Live Score IPL 2024: आईपीएल सीजन 17 में आज पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की लखनऊ सुपरजायंट्स से मुकाबला होगा।
लखनऊ और एमआई में मुकाबला।
लखनऊ और एमआई में मुकाबला। @mipaltan एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Jaints) के बीच मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लखनऊ सुपरजायंट्स होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। केएल राहुल के नेतृत्व में लखनऊ का प्रदर्शन शानदार रहा है। लखनऊ के खिलाफ मुंबई के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस में रहने के लिए लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई को कई करीबी मुकाबले में हार मिली है। दिल्ली के खिलाफ भी एक हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई की टीम जीत के बेहद करीब आकर मुकाबला गंवा बैठी थी।

गेंदबाजों के लिए मददगार पिच

इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। पिच काफी धीमी खेलती है। यहां स्पिनर्स का दबदबा रहता है। वैसे, इस सीजन पिच से गेंदबाजों को मदद बेहद कम मिली है, लेकिन इस मैदान पर 200 रन बनाना भी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकती है।

पहले बल्लेबाजी वाली करने वाली टीम की होती है जीत : पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर बाद में बैटिंग करना मुश्किल भरा हो सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच स्लो होती जाएगी। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL के कुल 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। 6 में से पांच बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। केवल एक बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीत सकी है।

मौसम का मिजाज

आज लखनऊ में दिन में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री रहेगा। शाम में तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा।

LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन

कप्तान/विकेटकीपर केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, मैट हेनरी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव।

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन

कप्तान हार्दिक पंड्या, विकेटकीपर ईशान किशन, रोहित शर्मा, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, टिम डेविड, मो. नबी, जसप्रीत बुमराह, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in