Dhoni Records: 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर धोनी ने बना डाला एक खास रिकॉर्ड, अपनी ही टीम के खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड

IPL 2024 : आईपीएल में केकेआर के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने अपने साथी जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, जडेजा ने भी धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी के लिए जाते महेंद्र सिंह धोनी।
केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी के लिए जाते महेंद्र सिंह धोनी। @ChennaiIPL एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया एवं चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सिर्फ तीन गेंदें खेलकर रिकॉर्ड बना दिया। वो भी इन गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर। यह सुनकर या पढ़कर सभी चौंक जाएंगे, लेकिन क्रिकेट में हर चीज मुमकिन है। कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी ने सिर्फ तीन गेंदें खेलीं, लेकिन वह एक अद्भुत रिकॉर्ड बना गया।

जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा

धोनी मैच में तब बल्लेबाजी के लिए आए, जब टीम को सिर्फ तीन रनों की जरूरत थी। क्रीज पर धोनी आए और तीन गेंदें खेलकर एक रन बनाए। आखिरी में कप्तान रुतुराज गायकवाड ने चौका लगाया और सीएसके जीत गई। इस बीच धोनी के नाम नया रिकॉर्ड बन गया। माही ने अपने साथी रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ा है। वह अब आईपीएल के सफल रन चेज में सबसे अधिक बार नाबाद रहने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक यह ​रिकॉर्ड जडेजा के नाम था।

28 बार सफल रन चेज करने वाले बने धोनी

जडेजा आईपीएल में सफल रन चेज में 27 बार नाबाद रहे हैं। वहीं, धोनी ने 28 बार ऐसा किया है। वैसे मैच में नंबर जडेजा का ही आने का था, लेकिन धोनी ने फैंस को खुश करने के लिए यह फैसला किया और नया कीर्तिमान बना गए।

जडेजा ने की धोनी की बराबरी

धोनी ने जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं जडेजा भी एक मामले में धोनी की बराबरी कर लिए हैं। सीएसके ​के लिए IPL में सबसे अधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच का रिकॉर्ड धोनी के नाम दर्ज था। माही 15 बार यह अवार्ड जीते हैं। केकेआर के खिलाफ हुए मैच के बाद जडेजा को यह पुरस्कार दिया गया। साथ ही अब उनके भी 15 प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड हुए। इसके बाद सुरेश रैना का नाम आता है, जो 12 बार यह अवॉर्ड जीते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in