बल्लेबाजी करते आयुष।
बल्लेबाजी करते आयुष।रफ़्तार।

IPL 2024: बडोनी ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी, Ipl के खास क्लब में शामिल

Badhoni Record: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। लखनऊ ने 94 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। फिर आयुष बडोनी ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ़्तार। आईपीएल 2024 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स में मुकाबला हुआ था। इसमें ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। टीम ने 41 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाए थे। वहीं, 94 रनों पर 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से टीम को मैच में लड़ने लायक स्कोर तक 24 साल के युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी ने अरशद खान के साथ मिलकर पहुंचाया। लखनऊ का स्कोर 167 तक पहुंचा। आयुष ने 35 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। इसके दम पर बडोनी ने आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

नंबर-7 पर बडोनी का दूसरा अर्धशतक

आयुष बडोनी को लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा था। उन्होंने एक छोर से पारी को संभाला और रनों की गति भी बढ़ाई। आयुष ने अरशद खान के साथ साझेदारी कर 42 गेंदों पर 73 रन बनाए। निजी स्कोर नाबाद 55 रन रहे। आईपीएल इतिहास में इससे पहले नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय खिलाड़ी के रूप में सिर्फ धोनी ने 2 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली थी। वहीं, बडोनी जो पहले एक बार यह कारनामा कर चुके थे। उन्होंने दूसरी बार ऐसा करके धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बडोनी ने साल 2023 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर नंबर-7 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 59 रन बनाए थे।

नंबर-7 पर रसेल की सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारियां

आईपीएल में नंबर-7 पर सबसे अधिक अर्धशतकीय पारियां खेलने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है। उन्होंने 5 बार ऐसा किया है। इसके बाद आयुष बडोनी, पैट कमिंस, महेंद्र सिंह धोनी ने 2-2 बार यह कारनामा किया है। बडोनी साल 2022 के सीजन से लखनऊ टीम का हिस्सा हैं। अब तक 33 मैचों में 21.95 की औसत से 483 रन बनाए हैं। इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां भी हैं। बडोनी ने 131.97 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in