रिंकू से लेकर यशस्वी तक IPL 2023 के टॉप 5 उभरते सितारे, जिन्हें जल्द मिल सकती है इंडियन कैप

IPL 2023 में कई प्लेयर्स अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 खिलाड़ी के बारे में, जिनके लिए जल्दी ही भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे खुल सकते हैं।
रिंकू से लेकर यशस्वी तक IPL 2023 के टॉप 5 उभरते सितारे, जिन्हें जल्द मिल सकती है इंडियन कैप

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। इंडियन टी20 लीग (ipl) ने भारतीय क्रिकेट टीम को कई सितारे दिए हैं। IPL 2023 में भी कई प्लेयर्स अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। कई पूर्व खिलाड़ी और एक्सपर्ट्स भी आईपीएल 2023 में उनकी परफॉर्मेंस को देखकर इंडियन टीम लिए इन युवाओं की वकालत कर रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 खिलाड़ी के बारे में, जिनके लिए जल्दी ही भारतीय क्रिकेट टीम के दरवाजे खुल सकते हैं।

1. रिंकू सिंह: 25 वर्षीय रिंकू सिंह KKR के लिए आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात के खिलाफ अंतिम ओवर में 5 छक्के जड़ने के बाद से ही वह इस सीजन के संसेशन बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश से आने वाले बाएं हाथ के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अपनी तकनीक और आक्रामक आंदाज के साथ घरेलू क्रिकेट में भी धमाल मचाते रहे हैं। उनकी धमाकेदार फार्म को देखते हुए कई दिग्गज उन्हें टीम इंडिया में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

2. यशस्वी जायसवाल: इस लिस्ट में दूसरा नाम मुंबई के बाएं हाथ के वल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का है। 21 वर्षीय यशस्वी IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स(RR) की तरफ से खेल रहे हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर रहे हैं। यशस्वी ने इस साल IPL में अपना पहला शतक भी जड़ा है। आईपीएल 2023 में इस सीजन यशस्वी ने 13 मैचों में 47.91 की औसत से 575 रन बना चुके हैं। जायवाल घरेलू क्रिकेट भी लगातार अच्छा परफॉर्म करते रहे हैं।

3. तिलक वर्मा: आंध्र प्रदेश के लिए खेलते हुए सलामी बल्लेबाज तिलक ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था। घरेलू क्रिकेट के बाद IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे 20 वर्षीय तिलक वर्मा धमाल मचाए हुए हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में इस सीजन अबतक 9 मैचों में 45.67 की औसत से 274 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका अधिकतम स्कोर नाबाद 84 रन है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने परफॉर्मेंस के दम पर पहली बार भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं। 

4. सुयश शर्मा: 19 वर्षीय सुयश शर्मा IPL 2023 में KKR की तरफ से खेल रहे हैं। इस साल सुयश ने अबतक 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8.06 की इकोनॉमी से 10 विकेट झटका है। सुयश अपनी गेंदबाजी से दिग्गजों को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। आईपीएल से पहले घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के इस ऑलराउंडर ने अपनी मीडियम पेस बॉलिंग और आक्रामक बैटिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से वह टीम इंडिया में पहली बार खेलने के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

5. मयंक मारकंडे: आईपीएल 2023 में इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) की तरफ से खेल रहे 25 वर्षीय मयंक मारकंडे अपने प्रदर्शन के दम पर धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल 2023 में इस सीजन मयंक ने अबतक 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7.31 की इकोनॉमी से 11 विकेट लिए हैं। पंजाब के लेग स्पिनर ने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में मयंक की इस सीजन शानदार परफार्मेंस उनके लिए पहली बार भारतीय टीम के रास्ते खोल सकती है।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in