back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2022 : आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में बुमराह और राणा को लगी फटकार

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) के जसप्रीत बुमराह और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नीतीश राणा को बुधवार के मैच में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फटकार लगाई गई है और जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा को पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में फटकार लगाई गई और मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईपीएल के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, राणा और जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल आचार संहिता के पहले स्तर के अपराध को स्वीकार कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2022 के मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हरा दिया। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...