back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने बेन ड्वारशुइस को क्रिस वोक्स की जगह टीम में शामिल किया

नई दिल्ली ,13 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के बेन ड्वारशुइस को क्रिस वोक्स की जगह टीम में शामिल किया। वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स के मुताबिक वोक्स ने निजी कारण के चलते टूर्नामेंट के बचे हुए मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। वोक्स ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में तीन मैच खेल कर पांच विकेट अपने नाम किए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने एक ब्यान में कहा, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ड्वारशुइस को बचे हुए आईपीएल के सीजन के लिए वोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। ड्वारशुइस 82 टी20 मैचों में 23.73 के औसत से 100 विकेट ले चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने कहा, 27 वर्षीय गेंदबाज ने सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया है। वह बिग बैश के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर है। ड्वारशुइस, टूर्नामेंट में 69 मैचों में 85 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। ड्वारशुइस जल्द ही यूएई में टीम के बायो बबल में शामिल हो जाएंगे। –आईएएनएस आरएसके/एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...