back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल-14 : शीर्ष क्रम ने राजस्थान को सम्मानजनक योग तक पहुंचाया (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स ने यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 24वें मुकाबले में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस के खिलाफ 171 रनों का सम्मानजनक योग खड़ा किया। टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग कर रही 2008 की चैम्पियन टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाए। इसमें सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के 41, यशस्वी जायसवाल के 32, कप्तान संजू सैमसन के 42 और शिवम दुबे के 35 न शामिल हैं। डेविड मिलर सात और रियान पराग 8 रनों पर नाबाद रहे। मुम्बई की ओर से राहुल चाहर ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट को भी एक-एक सफलता मिली। बीते कुछ मैचों से उलट राजस्थान को ओपनरों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। बटलर के रुप में राजस्थान का पहला विकेट गिरा। 32 गेदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाने वाले बटलर का विकेट राहुल चाहर ने लिया। इसके बाद 91 के कुल योग पर जायसवाल को भी चाहर ने अपना शिकार बनाया। जायसवाल ने 20 गेंदों की तेज पारी में दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। इसके बाद खुद कप्तान सैमसन और शिवम ने जिम्मेदारी ली और स्कोर को 148 रनों तक ले गए। इस जोड़ी को बाउल्ट ने सैमसन को बोल्ड करते हुए तोड़ दिया। कप्तान ने 27 गेंदों पर पांच चौके लगाए। कुल योग में अभी 10 रन ही जुड़े थे कि बुमराह ने दुबे को आउट कर राजस्थान को चौथा झटका दिया। दुबे ने 31 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। मिलर चार गेंदों परर एक चौके की मदद से सात तथा पराग सात गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद रहे। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro: आज दिल्ली में लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्यों किया गया ये फैसला और क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा।...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵