न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का कमाल, शतक लगाकर कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोंका कर रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
Rohit Sharma
Rohit Sharma

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेली। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 85 बॉल में 101 रन बनाएं। यह रोहित के वनडे करियर का 30वां शतक है। रोहित ने इस दौरान 9 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित के बल्ले से 1101 दिन बाद वनडे शतक आया है।

कर ली रिकी पोंटिंग की बराबरी

रोहित शर्मा ने इस शतक के साथ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने की सूची में तीसरे नम्बर पर मौजूद रिकी पॉंटिंग की बराबरी कर ली है। वहीं सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय में भी रोहित शर्मा नम्बर तीन पर हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक  

रिकी पोंटिंग- 375 मैच, 30 शतक 

रोहित शर्मा- 238 मैच, 30 शतक

सनथ जयसूर्या- 445 मैच, 28 शतक

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक
रोहित शर्मा- 238 मैच, 30 शतक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in