
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2023 का खिताब जीत लिया है। रांची में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम की जापान से भिड़ंत थी। दोनों में यह मैच मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में खेला गया। भारतीय महिला टीम का मैच में एकतरफा प्रदर्शन दिखा। उन्होंने 4-0 से जीत हासिल कर ली। भारत के लिए संगीता कुमारी ने खेल के 17वें मिनट में पहला गोल किया था।
दूसरे हाफ में भारत ने जारी रखा आक्रामक प्रदर्शन
पहले हाफ का खेल खत्म होने तक भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में टीम की ओर से आक्रामक खेल जारी रखा। इससे जापान टीम के लिए मैच में वापसी बिल्कुल आसान नहीं हुआ। भारत से नेहा ने दूसरा गोल 46वें मिनट में किया। तीसरा गोल जल्द 57वें मिनट में लालरेमसियामी ने किया। 60वें मिनट में वंदना कटियार ने इस मैच भारत से चौथा गोल किया।
सात मैचों में हासिल की जीत
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में सभी सात मैचों में जीत हासिल की है। इसमें टीम से इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल वंदना कटियार ने किए, जिनकी स्टिक ने कमाल दिखाते हुए छह गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया।
चैंपियन ट्रॉफी में छह टीमों ने लिया था हिस्सा
मेजबान भारत के अतिरिक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 5 और टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड टीम शामिल थी। भारत ने जहां टूर्नामेंट में जीत हासिल करने के साथ गोल्ड मेडल जीता। जापान टीम को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। ब्रांज मेडल मैच में चीन की महिला हॉकी टीम ने कोरिया को 2-1 से मात देने के साथ पदक जीता।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in