Sports Update: भारतीय महिला हॉकी टीम ने बढ़ाया शान, हॉकी 5 एस एशिया कप का खिताब जीता

5S Asia Cup: पिछले दो दिनों में खेल जगत से भारत को दो बड़ी खुशखबरी मिली है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। अब महिला हॉकी ने जलवा बिखेरा है।
ओमान में ट्रॉफी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम।
ओमान में ट्रॉफी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पिछले दो दिनों में खेल जगत से भारत को दो बड़ी खुशखबरी मिली है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तानी एथलीट को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीता। इस मेडल का इंतजार देश को 40 साल था। वहीं, सोमवार की देर रात भारत महिला हॉकी टीम ने खिताबी जीत हासिल की है। एलीट ग्रुप में पहला स्थान हासिल कर एफआईएच महिला हॉकी 5एस विश्व कप ओमान 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

किसने-कितने गोल मारे

भारतीय टीम की ओर से मारियाना कुजूर (2', 8'), मोनिका दीपी टोप्पो (7'), ज्योति (10', 27'), नवजोत कौर (23') और महिमा चौधरी (29') ने गोल किया है। थाईलैंड टीम के लिए कुंजिरा इनपा (5') और सानपौंग कोर्नकानोक (5') ने गोल किया।

भारतीय टीम ने शुरुआती मिनटों से ही आक्रामक खेल दिखाया

भारत ने पहले हाफ के शुरू मिनटों में आक्रामक खेल दिखया। मारियाना कुजूर (2') ने बेहतरीन फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। वैसे, थाईलैंड ने कुंजिरा इनपा (5') और सानपौंग कोर्नकानोक (5') के माध्यम से लगातार दो गोल कर भारत को बैकफुट पर ला दिया। भारत ने इन-फॉर्म मोनिका दीपी टोप्पो (7') के जरिए तुरंत जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने शानदार मैदानी गोल कर भारत को 2-2 से बराबरी दिला दी। इसके बाद भारत ने मारियाना कुजुर की स्ट्राइक (8') से बढ़त हासिल कर ली। पहले हाफ में चार मिनट शेष रहते हुए ज्योति (10') ने भारत की बढ़त 4-2 कर दी। पहले हाफ की समाप्ति के वक्त भारत 4-2 से आगे था।

कप्तान नवजोत कौर ने दूसरे हाफ में दिलाई बढ़त

दूसरे हाफ की शुरुआत में उत्साह से भरे भारतीय टीम ने गति और सटीकता के साथ खेलना जारी रखा। पूरी टीम ने थाईलैंड की डिफेंस को लगातार चुनौती दी। भारतीय खिलाड़ियों के प्रयास सफल रहे और कप्तान नवजोत कौर (23') ने गोल कर भारत को 5-2 से आगे कर दिया। तीन मिनट शेष रहने पर ज्योति ने एक और गोल दागा। इसके साथ ही स्कोर 6-2 पर पहुंच गया। फिर महिमा चौधरी ने 29वें मिनट में गोल कर स्कोर 7-2 पर पहुंचा दिया। यह स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in