back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर से धोखाधड़ी, साथी खिलाड़ी ने लगाई लाखों रुपये की चपत

भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा और उनके परिवार के साथ ठगी एवं चोरी का मामला सामने आया है।आरुषि गोयल और उनके माता-पिता के खिलाफ करीब 30 लाख रुपये की ठगी और चोरी का मामला दर्ज किया गया ।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर दीप्ति शर्मा और उनके परिवार के साथ धोखाधड़ी और चोरी का मामला सामने आया है। दीप्ति के भाई, सुमित शर्मा की शिकायत के आधार पर आगरा के थाना सदर में डीसीपी सिटी आगरा के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला एक दोस्ती से शुरू हुआ था, जो क्रिकेट मैदान से गहरा हुआ। यूपी पुलिस में DSP दीप्ति शर्मा और क्रिकेटर आरुषि गोयल की दोस्ती महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दौरान हुई थी। आरुषि गोयल भी क्रिकेटर हैं और वह इस सीजन में यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा रही थीं, जिसकी कप्तानी दीप्ति शर्मा ने की थी। एक ही टीम में खेलते हुए उनकी दोस्ती मजबूत हुई और धीरे-धीरे यह पारिवारिक रिश्तों में बदल गई। आरुषि गोयल रेलवे में लोअर डिवीजन क्लर्क हैं और उनकी पोस्टिंग आगरा रेल मंडल के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर है।

दोस्ती का फायदा उठाकर 25 लाख की धोखाधड़ी

दीप्ति शर्मा और आरुषि गोयल के बीच की दोस्ती का फायदा उठाते हुए आरुषि गोयल के माता-पिता ने दीप्ति से निजी जरूरतों का हवाला देकर दो साल में अलग-अलग तारीखों पर करीब 25 लाख रुपये उधार लिए। आरुषि और उनके माता-पिता ने बार-बार दीप्ति को विश्वास दिलाया कि पैसे लौटाए जाएंगे, लेकिन समय के साथ रकम वापस नहीं की गई। जब दीप्ति ने पैसों की मांग की, तो टालमटोल शुरू हो गई और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।

दीप्ति शर्मा का आगरा में राजेश्वर मंदिर के पास एक फ्लैट है, यहां आरुषि गोयल अक्सर आया करती थीं। हालांकि, दीप्ति ने उसको अपने फ्लैट पर आने से मना कर दिया था, लेकिन 22 अप्रैल को आरुषि चोरी से फ्लैट पर आयी। आरुषि ने फ्लैट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गई। उसने यहां सोने-चांदी के जेवर, ढाई हजार डॉलर और अन्य कीमती सामान समेटा और चली गईं। जाते-जाते उसने फ्लैट का ताला भी फिर से लगा दिया।

अगले दिन, 23 अप्रैल को आरुषि ने विदेश में रह रही दीप्ति को कॉल किया और कहा कि उनका कुछ सामान फ्लैट में रह गया है, जिसे निकलवाना है। दीप्ति ने अपने भाई को भेजा, लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो पता चला कि फ्लैट के ताले की चाबी सिर्फ आरुषि के पास थी। पूछताछ में यह सामने आया कि आरुषि एक दिन पहले ही फ्लैट से काफी सामान निकाल चुकी थीं। इस पूरे मामले में थाना सदर पुलिस ने आरुषि गोयल और उनके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी के आरोपों में FIR दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।

दीप्ति शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड

गौरतलब है कि 27 साल की दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अब तक 5 टेस्ट, 106 वनडे और 124 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वूमेन्स टेस्ट मैचों में दीप्ति शर्मा ने 63.80 की औसत से 319 रन बनाए हैं और साथ ही 20 विकेट भी चटकाए हैं। वहीं, वनडे में दीप्ति के नाम 35.38 की औसत से 2300 रन दर्ज हैं, जबकि उन्होंने 135 विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं, वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल में दीप्ति शर्मा ने 23.60 की औसत से 1086 रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में 138 विकेट भी लिए हैं। दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को आगरा में हुआ था और उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 फाइनल के विजेता को मिलेगी भारी प्राइज मनी, उपविजेता को भी मिलेगी बड़ी रकम, जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का खिताबी मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...