back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Australian open 2024: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना बने दुनिया के नंबर 1 प्लेयर, बनाया यह खास रिकॉर्ड

Rohan Bopanna: भारतीय टेनिस सेंसेशन रोहन बोपन्ना दुनिया के सबसे उम्रदराज नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मेंस डबल्स टेनिस में यह ऐतिहासिक कारनामा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय टेनिस सेंसेशन रोहन बोपन्ना दुनिया के सबसे उम्रदराज नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मेंस डबल्स टेनिस में यह ऐतिहासिक कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2024 में रोहन ने अपने पार्टनर मैथ्यू एबडेन के साथ अर्जेंटीना की जोड़ी मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मॉल्टेनी के विरुद्ध क्वार्टर फाइनल जीता और सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्होंने मैच को 6-4 और 7-6 से जीता।

43 साल की उम्र में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

रोहन बोपन्ना की उम्र 43 वर्ष है। वह टेनिस के इतिहास में नंबर वन खिलाड़ी बनने वाले सबसे उम्रदराज शख्स हैं। इनके अलावा मैथ्यू एबडेन भी मेंस डबल्स रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। बता दें रोहन ने 20 साल पहले टेनिस में डेब्यू किया था। वह कॅरियर में टेनिस रैंकिंग में नंबर तीन पर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में पहली बार पहुंचे

रोहन और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने अर्जेंटीना की मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मॉल्टेनी की जोड़ी को 6-4 और 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनकी नजर पहले मेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब पर है।

मेंस डबल्स मे पहली बार 2008 में खेला था

बता दें रोहन ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। रोहन ने मेंस डबल्स में पहली बार 2008 में खेला था, लेकिन वह कभी भी तीसरे राउंड से आगे नहीं बढ़े। इस बार रोहन मैथ्यू एबडेन के साथ शानदार लय में दिख रहे हैं। इनकी जोड़ी ने यूएस ओपन 2023 मेंस डबल्स का फाइनल भी खेला था, लेकिन फाइनल में जीत नहीं सके थे। इससे पहले 2010 में यूएस ओपन के फाइनल में रोहन ने जगह बनाई थी, पर खिताब जीतने से चूक गए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8 मार्च को होने जा रहा है। फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दो टीमें इंडिया...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...