
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत की पुरुष रिले टीम ने इतिहास रच दिया है। पुरुष 4x400 रिले टीम ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम शनिवार को पहली बार फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम ने 2 मिनट 59.05 सेकंड में दौड़ पूरी कर ली। यह किसी भी एशियाई टीम से अधिक है। भारतीय टीम में मो. अजमल, राजेश रमेश, अमोज जैकब और मो. अनस याहिया शामिल थे।
अमेरिकी टीम सिर्फ आगे रही
भारतीय टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। भारत से अमेरिका की टीम आगे रही है। इसकी रिले टीम ने दौड़ 2 मिनट 58.47 सेकंड में पूरी की थी। अब फाइनल मुकाबला आज होगा। इंडिया की रिले टीम इस दौड़ के साथ एशिया की सबसे बेस्ट टीम बन गई है।
एशियाई टीमों में पहले जापान था अव्वल
भारतीय टीम से पहले एशियाई टीमों में सबसे तेज रिले टीम का रिकॉर्ड जापान के पास था। इन्होंने 2 मिनट 59.51 सेकंड में दौड़ पूरी की थी। इससे पहले भारत का रिकॉर्ड 3 मिनट 00.25 सेकंड था। 2020 ओलंपिक में इसी भारतीय टीम (मो. अजमल, राजेश रमेश, अमोज जैकब और मो. अनस याहिया) ने रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त भारतीय टीम फाइनल से चूक गई थी।
भारत की धीमी हुई थी शुरुआत
रिले रेस में भारत ने धीमी शुरुआत की थी। मो. अनस याहिया ने टीम को कुछ धीमी शुरुआत दिलाई। पहले राउंड के बाद भारत छठे नंबर पर था। फिर अमोज जैकब ने टीम को रफ्तार बढ़ाने के साथ दूसरे स्थान पर भारत पहुंचा। मो. अजमल वारियाथोडी और राजेश रमेश ने शानदार रफ्तार से अंतिम दो चरणों में भारत को नंबर वन दो पर रखकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कराया। ऐसे भारतीय रिले टीम ने इतिहास रचकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में जगह गनाई। इससे पूरे देश में खुशी का माहौल है। अब सबकी नजरें फाइनल के रिजल्ट पर है।