back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय मूल के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए जड़ा धमाकेदार शतक, पहले ही मैच में दिखाया दम

Who is Snehith Reddy: साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले रोचक हो रहे हैं। रविवार को न्यूजीलैंड-नेपाल के बीच मैच खेला गया। न्यूजीलैंड के लिए 17 वर्षीय स्नेहित रेड्डी ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा।

नई दिल्ली, रफ्तार। साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले रोचक हो रहे हैं। रविवार को न्यूजीलैंड-नेपाल के बीच मैच खेला गया। मैच में न्यूजीलैंड के लिए 17 वर्षीय स्नेहित रेड्डी ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा। स्नेहित ने 125 गेंदों पर 11 चौके और 6 छक्के मारकर नाबाद 147 रन बनाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड टीम ने मैच 64 रनों से जीता।

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मे हैं स्नेहित

स्नेहित रेड्डी का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश अंतर्गत विजयवाड़ा में हुआ है। वह काफी समय से न्यूजीलैंड में खेल रहे हैं। स्नेहित छह महीने के थे तो उनका परिवार ऑकलैंड चला गया। यहां 7 साल रहने के बाद वह हैमिल्टन शिफ्ट हुए। उनके पिता भी क्लब लेवल क्रिकेट खेलते थे। स्नेहित दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज हैं।

जून 2023 में अंडर-19 में चुने गए थे

स्नेहित के ट्रेनर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिशेल हैं। उन्हें जून 2023 में अंडर-19 टीम में चुना गया था। वह हेमिल्टन बॉयज हाईस्कूल से पढ़ाई की है।

बचपन से ही पैशनेट

स्नेहित नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स अंडर-17 क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। वह नेशनल लेवल टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किए हैं। स्नेहित को कैंटरबरी के विरुद्ध 90 रन बनाने के साथ 5 विकेट लेने और वेलिंगटन के खिलाफ 82 रन बनाने को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला है। वह क्रिकेट के लिए काफी पैशनेट हैं। यही वजह है कि छोटी उम्र से उन्होंने बड़े कारनामे करना शुरू कर दिया है।

कप्तान ऑस्कर ने 75 रन बनाए

स्नेहित के साथ कप्तान ऑस्कर थॉमस ने टीम के लिए को 75 रनों का योगदान दिया था। न्यूजीलैंड टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 302 रन बनाए। जवाब में नेपाल टीम 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 238 रन बना सकी।

मेसन क्लार्क ने झटके 3 विकेट

न्यूजीलैंड के गेंदबाज मेसन क्लार्क ने 3 विकेट झटके। एवाल्ड वॉटर और ऑस्कर थॉमस ने 2-2 विकेट निकाले। नेपाल के लिए अर्जुन कमल ने सबसे अधिक 90 रन जड़े। बता दें भारतीय मूल के रचिन रवींद्र भी न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। ऐसे में स्नेहित को फैंस जल्द सीनियर टीम में भी देखना चाह रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कई ऐसे स्टेडियम हैं जहां से...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵