back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में डर गया था भारत : इंजमाम-उल-हक

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने शुक्रवार को कहा कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम डर गई थी, क्योंकि वह दबाव में थी। टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बीच साफ तौर पर देखा गया था कि वह दबाव में थे। इंजमाम ने एआरवाई स्पोर्ट्स को बताया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत डरा हुआ था। ये उनका शारीरिक हाव-भाव बता रहा था। अगर आप बाबर और कोहली का टॉस के दौरान साक्षात्कार को देखें तो खुद अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन दबाव में था। उन्होंने आगे कहा, हमारी टीम का शारीरिक हाव भाव उनसे काफी बेहतर था। ऐसा नहीं था कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत दबाव में था। यह स्पष्ट था कि मैच शुरू होने से पहले ही वे सभी दबाव में थे। इंजमाम ने कहा कि भारत शुरू से ही खिताब का दावेदार था, लेकिन अत्यधिक दबाव ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। उन्होंने कहा, भारतीय टीम कभी भी उस तरह से नहीं खेलती है जैसा उन्होंने खेला। वे एक अच्छी टी20 टीम हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। यदि आप पिछले 2-3 सालों में उनके प्रदर्शन को देखते हैं, तो बेहद शानदार रहे हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच में उन्होंने ज्यादा दबाव ले लिया, जिसके कारण उनकी हार हो गई। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵