back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ Ist Test: आज से शुरु हो रही है भारत-न्यूजीलैंड की जंग, थोड़ी देर में यहां शुरु होगा लाइव टेलीकास्ट

बांग्लादेश को क्लीन स्वीप कर के आ रही भारतीय टीम को आज से न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट का आगाज करना है। सुबह 9:30 बजे से बेंगलुरु में खेला जाएगा मुकाबला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु में होगी। आपको बता दें कि टेस्ट मैच के लिहाज से भारत इस समय रेड हॉट फार्म में चल रहा है। हाल ही में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल (World Test Championship Points Table) में खुद की पोजिशन को और मजबूत किया है।

कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला आज यानी 16 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। हालांकि क्रिकेट फैंस के बीच यह दुविधा बनी रहती है कि क्या मैच किसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा या नहीं। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट Sports 18 नेटवर्क पर होगा जबकि Jio Cinema पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकेगा। हालांकि डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास भी मैच के लाइव प्रसारण के राइट्स हैं।

इन खिलाडियों पर रहेगा सीरीज जीतने का दारोमदार (Ind vs nz team)

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

न्यूजीलैंड टीम– टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...