back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Ban 2nd Test: बांग्लादेश की दूसरी पारी खत्म, भारत जीत से केवल 95 रन दूर

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी समाप्त हो गई है। बांग्लादेश ने 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए और अब भारत के जीत के लिए 95 रन चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश (Ind vs Ban 2nd Test) के बीच पहला मैच भारत के नाम रहा जबकि दूसरे मैच में बारिश विलेन बनकर उभरी। दूसरे टेस्ट में पहले दिन केवल 35 ओवर का मैच हो पाया। दूसरे और तीसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। हालांकि चौथे दिन का मुकाबला समय से शुरु हुआ और भारत ने विस्फोटक पारी खेलकर विनिंग एप्रोच दिखाई। पांचवे दिन बांग्लादेश ने दूसरी पारी खेलते हुए 146 रन बनाए और भारत को 95 रन का टारगेट दिया। 

शादमन इस्लाम के अलावा नहीं चला किसी भी बल्लेबाज का बल्ला

पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 10 विकेट के नुकसान पर केवल 233 रन ही बना सकी थी जबकि जवाबी पारी में भारत ताबड़तोड पारी खेलते हुए 285 रन बनाने में कामयाब रहा और 51 रन की लीड दर्ज कर ली। दूसरी पारी (Ind vs Ban 2nd Test Day 5) में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन शादमन इस्लाम बनाने में कामयाब रहे जिन्होंने 101 गेंदे खेलते हुए 50 रन बनाए। शादमन के अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला और बांग्लादेश दस विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सका और भारत को जीतने के लिए सिर्फ 95 रन का टारगेट दिया।

फिरकी के फेर में फंसे बांग्लादेशी बल्लेबाज

भारत की ओर से आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने बांग्लादेश को अपनी फिरकी में फंसाए रखा और जोड़ी ने मिलकर 6 विकेट झटके। अश्विन ने 15 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने 3.33 की इकॉनमी से 50 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि जडेजा ने 10 ओवर में 3.40 की इकॉनमी से गेंदबाजी कर 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा जिन्होंने सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाजी कर केवल 17 रन खर्च करके 3 अहम विकेट लिए। शादमन इस्लाम का विकेट आकाशदीप के नाम रहा।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक बड़ी श्रृंखला है। यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कई ऐसे स्टेडियम हैं जहां से...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵