नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । खेल को लेकर हर किसी की अपनी रुचि होती है। उसी तरह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खेलों में इंटरेस्ट लेते हैं। पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पर अपनी राय रखी। पीएम मोदी ने बेहतर टीम का नाम लेने की बजाए, इशारे में बताया कि कौन सी टीम बेहतर है।
खेल को बदनाम नहीं करना चाहिए
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिका मशहूर पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ इंटरव्यू में भारत-पाक क्रिकेट के बारे में पूछे जाने पर अपने अंदाज में जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि, खेल की भावना कई देशों के लोगों को एक सूत्र में बांधती है। इसलिए, मैं चाहूंगा कि खेलों को बदनाम ना किया जाएं। मेरे हिसाब से खेल इंसान के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। यह खेल ही नहीं बल्कि लोगों को बड़े स्तर पर एक-दूसरे को जोड़ता है।
कभी-कभी परिणाम खुद बोल देते है- मोदी
अमेरिकी प्रॉडकास्टर ने जब पीएम मोदी से पूछा की भारत ओर पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों में कौन बेहतर है और कौन नहीं, इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘जब खेल में टेक्नीकल की बात हो तो, मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं। केवल वही लोग बता सकते हैं जो विशेषज्ञ हैं। कभी-कभी नतीजें खुद ही बोल देते हैं। अभी कुछ दिन पहले, भारत और पाकिस्तान ने एक मैच खेला। परिणाम से पता चलता है कि कौन सी टीम बेहतर है।’





